"Atomic Habits" की 10 सबसे दमदार बातें

Atomic Habits: छोटी आदतों से बड़े बदलाव की ताकत

अक्सर हम सोचते हैं कि लाइफ में बड़ा बदलाव लाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। लेकिन James Clear की "Atomic Habits" एक ऐसी किताब है जो यह सिखाती है कि छोटी-छोटी आदतें हमारी जिंदगी में अद्भुत बदलाव ला सकती है। अगर आप डेली लाइफ में सुधार लाना चाहते हैं, तो यह किताब आपको साइंटिफिक और प्रैक्टिकल तरीके सिखाती है जिससे आदतें बदली जा सकती है। सिर्फ 1% सुधार भी लंबी अवधि में बड़ा असर डाल सकता है। अगर रोज 1% बेहतर बनते रहे, तो सालभर में 37 गुना बेहतर बन सकते हैं!

Atomic Habits book summary

आदतें क्यों जरुरी हैं

हमारी जिंदगी में लगभग 40% काम आदतों के अनुसार होते हैं। अगर हम छोटी-छोटी अच्छी आदतें बना लें, तो उनका असर लाइफटाइम तक रहता है।
इस पोस्ट में हम "Atomic Habits" की 10 दमदार सीखों को समझेंगे, जो आपकी लाइफ और करियर में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
---

1. हर दिन 1% सुधार करो, बड़ा बदलाव अपने आप होगा
लोग अक्सर सोचते हैं कि सक्सेस के लिए बड़ा कदम उठाना जरूरी है, लेकिन हकीकत ये है कि छोटे-छोटे बदलाव ही असली फर्क लाते हैं।

·       अगर आप हर दिन सिर्फ 1% बेहतर होते हैं, तो एक साल में 37 गुना ज्यादा इम्प्रूव कर सकते हैं।

·       लेकिन अगर हर दिन 1% बुरा होता जाए, तो आपकी प्रोग्रेस लगातार गिरती जाएगी।

·       इसलिए बड़े बदलाव के बारे में ना सोचें, बस हर दिन थोड़ा-थोड़ा बेहतर बनने पर ध्यान दें।
---


2. गोल सेट करने से ज्यादा जरूरी है सही सिस्टम बनाना
ज्यादातर लोग अपने लक्ष्य (Goal) पर ध्यान देते हैं, लेकिन सही सिस्टम नहीं बनाते।

·       अगर कोई वजन घटाना चाहता है, तो सिर्फ लक्ष्य सेट करने से कुछ नहीं होगा।

·       उसे एक प्रॉपर डाइट प्लान, एक्सरसाइज रूटीन और एक सिस्टम बनाना होगा।

·       सही सिस्टम अपनाने से गोल अपने आप हासिल हो जाते हैं।

 "आपका गोल आपको दिशा दिखाता है, लेकिन सिस्टम आपको सफलता दिलाता है!"
---

3. विलपावर पर भरोसा मत करो, बल्कि माहौल बदलो
लोग अक्सर सोचते हैं कि "मुझे ज्यादा विलपावर चाहिए", लेकिन असल में माहौल ज्यादा इंपोर्टेंट होता है।

·       अगर आप मीठा खाना कम करना चाहते हैं, तो मीठा खरीदना ही बंद कर दो।

·       अगर आपको फोन की लत छुड़ानी है, तो इंस्टाग्राम और यूट्यूब के नोटिफिकेशन बंद कर दो।

·       लेटकर मोबाइल चलाना बंद कर दो।

·       अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हो, तो रात को जल्दी सोने का माहौल बनाओ।

"सिर्फ विलपावर से बदलाव नहीं आता, माहौल बदलना भी जरूरी है!"
---

 

4. अच्छी आदतें बनानी हैं तो उन्हें आसान बनाओ

अगर आप किसी अच्छी आदत को लाइफ में एड करना चाहते हो, तो उसे जितना आसान बनाओगे, उतना जल्दी वह आपकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाएगी।

§  अगर आप कसरत करना चाहते हो, तो जिम के कपड़े पहले से तैयार रखो।

§  अगर आप पढ़ाई करना चाहते हो, तो किताबें हमेशा अपने टेबल पर रखो।

§  आदत को जितना कम मेहनत वाला और सुविधाजनक बनाओगे, उसे फॉलो करना उतना ही आसान होगा।
---

5. बुरी आदतें छोड़नी हैं तो उन्हें मुश्किल बनाओ

अगर किसी बुरी आदत से छुटकारा पाना चाहते हो, तो उसे करने में रुकावट डालो।

§  अगर आप फोन पर ज्यादा समय खराब करते हो, तो सोशल मीडिया के ऐप्स डिलीट कर दो।

§  अगर जंक फूड खाना बंद करना है, तो उसे घर पर लाना ही बंद कर दो।

§  जितनी ज्यादा मुश्किलें होंगी, उतना ही उस आदत को छोड़ना आसान होगा।
---

6. आदतों का चार-स्टेप फार्मूला

हर आदत चार स्टेप्स में बनती है:
1.
क्यू (Cue)वह संकेत जो आदत को ट्रिगर करता है।
2.
क्रेविंग (Craving)संकेत के बाद आने वाली इच्छा।
3.
रिस्पॉन्स (Response)आदत को दोहराने की प्रक्रिया।
4.
रिवार्ड (Reward)जो संतुष्टि हमें उस आदत को करने के बाद मिलती है।

अगर हमें किसी अच्छी आदत को अपनाना है या बुरी आदत छोड़नी है, तो हमें इस चार-स्टेप प्रोसेस को समझकर उसे कंट्रोल करना होगा।
---

 

7. आदतें धीरे-धीरे मजबूत होती हैं (The Compound Effect of Habits)

जब हम कोई नई आदत डालते हैं, तो उसका असर तुरंत नजर नहीं आता।

§  जब कोई व्यक्ति रोज 10 पेज पढ़ता है, तो पहले कुछ दिनों में ज्यादा फर्क नहीं दिखता।

§  लेकिन 6 महीने बाद, वह 1800 पेज पढ़ चुका होगा – यानी करीब 6-7 किताबें।

§  छोटी-छोटी अच्छी आदतें लंबे समय में बहुत बड़ा बदलाव लाती हैं।
---

8. आदतें टूट भी सकती हैं, लेकिन फिर से शुरू करना जरूरी है

अगर कभी आदत टूट भी जाए, तो उसे फिर से शुरू करने में ज्यादा देर मत करो।


§  अगर एक दिन एक्सरसाइज नहीं कर पाए, तो अगले दिन फिर से करो।

§  लगातार दो दिन का गैप मत आने दो, वरना आदत छूट जाएगी।

§  आदतों को एक सिस्टम की तरह देखो, अगर कभी सिस्टम बिगड़ता है, तो उसे फिर से ठीक करना आसान होता है।
---

9. अपनी प्रगति को ट्रैक करो और सुधार करते रहो

अगर आप अपनी अच्छी आदतों को ट्रैक करते हो, तो वे ज्यादा दिनों तक बनी रहती हैं।

§  अगर आप डेली जिम जा रहे हो, तो एक चेकलिस्ट बनाओ और हर दिन उस पर लगाओ।

§  जब आप अपनी ग्रोथ को देखोगे, तो मोटिवेशन बढ़ेगा और आदत मजबूत होगी।

§  धीरे-धीरे हर आदत को और बेहतर बनाने की कोशिश करो।
---


10. इनाम (Reward) ज़रूरी है

अगर किसी आदत से तुरंत रिवार्ड (इनाम) मिलता है, तो उसे अपनाना आसान हो जाता है।

§  अगर आपने एक हफ्ते तक अच्छी आदत फॉलो की, तो खुद को छोटा-सा इनाम दो (जैसे कोई पसंदीदा चीज खरीदना)।

§  जब भी आप कोई सही काम करो, तो अपने दिमाग को इसका इनाम दो ताकि वह इसे बार-बार करना चाहे।

§  छोटी-छोटी अच्छी आदतें लंबे समय में बहुत बड़ा बदलाव लाती हैं।

---

निष्कर्ष- Atomic Habit हमें सिखाती है कि बड़ा बदलाव एक दिन में नहीं आता, बल्कि छोटी-छोटी आदतें बड़े बदलाव लाती है, अगर आप आपने जीवन में रोज थोड़ा भी सुधार करते हैं तो कुछ महीनों में ही आप अपने जीवन में बड़ा फर्क महसूस करोगे। तो आज से ही छोटी लेकिन पावरफुल आदतें अपनाना शुरू करो और देखो कैसे आपकी लाइफ धीरे-धीरे बदलती है।

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और कमेंट में बताएं कि आप कौन सी नई आदत अपनाने वाले हैं।

 


Comments